गौरीबाजार। पश्चिमी रेलवे ढाला गौरी बाजार के समीप ट्रेन से गिरने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।मंगलवार को 3 बजे के लगभग अलीम खां 41 वर्ष पुत्र तैयब अली निवासी कुशीनगर ट्रेन से गिरकर गभीर रूप से घायल हो गे।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।