फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेचैनी के बाद बेहोश हुआ युवक, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। एक सप्ताह से तपिश भरी गर्मी से हो रही मौतों से लोग सहम गए है। नगर से लेकर ग्रामीणों इलाकों में गर्मी से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। रविवार की रात नगर में एक युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में एक सप्ताह में पांच से आठ मौत से लोग दहशत में है।
नगर के खजुहा चौराहा निवासी सतीश वर्मा बबलू 35 वर्ष रविवार की रात गर्मी से परेशान हो गया। परिजनों के अनुसार अचानक बेचैनी होने के बाद बेहोश हो गया, परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। एकौना गांव के शशिमौल शुक्ल के बेटे अमित शुक्ला की गोरखपुर में मौत हो गई। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। उल्टी दस्त होने के बाद अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हाे गई। क्षेत्र के महेशपुर, एकौना, भेड़ी, खजुहा, कल्लीडाड़, मदनपुर सहित नगर में हुई मौत के पीछे लोग भीषण गर्मी में तपिश बता रहे हैं। अस्पतालों में उल्टी, दस्त और बेहोशी के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को अस्पताल पहुंच लोगों दवा लेकर पेड़ छाव में बैठकर आराम करते देखे गए। नगर की सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसर रहा। बार-बार बिजली ट्रीप करने पर लोग गर्मी से परेशान दिखे।
विज्ञापन


इनसेट में-
ट्रांसफार्मर जलने पर आठ घंटे गुल रही बिजली
रुद्रपुर। नगर के खजुहा चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर जलने से करीब दो सौ घरों में आठ घंटे बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं के हंगामा करने पर दोपहर में कटी बिजली रात दस बजे बहाल हो पाई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर खजुहा चौराहे पर लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। उपभोक्ताओं के अनुसार जेई ने 24 घंटे बाद ट्रांसफार्मर बदलने की बात बताई, तो उपभोक्ता भड़क गए। उपभोक्ताओं के हंगामे पर सेमरौना चौराहे पर लगे मोबाइल ट्रांसफार्मर से रात में आपूर्ति बहाल हो पाई। नगर के कोतवाली रोड, इमामबाड़ा चौक पर तार टूटने से लो वोल्टेज से मोहल्ले वाले परेशान हो गए। सोमवार को दिन में बार-बार बिजली की आवाजाही से सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें