रामपुर कारखाना। मुसहरी गांव निवासी चंद्रभूषण (45) की बृहस्पतिवार की देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। यह देख घर के लोग उसे इलाज के लिए के एक निजी अस्पताल देवरिया ले गए, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। संवाद