फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीजे पर डांस करने को लेकर युवक को पीटा

Sun, 24 Nov 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में मामा के घर तिलक समारोह में पहुंचे भांजे की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। मारपीट की वजह डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित युवक का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने गले से चेन और अंगूठी भी छीन लिया। चोटिल का नजदीक के एक प्राइवेट डाक्टर के यहां इलाज कराया गया। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बघौच घाट थाना क्षेत्र के सखीनी गांव निवासी प्रदीप पाल शुक्रवार की शाम को खुखुंदू गांव में अपने नाना सुरेश पाल के यहां आया था। नाना के पट्टीदारी में तिलक समारोह था। रात करीब दो बजे डीजे पर डांस करने के दौरान कुछ लड़कों से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें