बैतालपुर। बरारी गांव के पास बृहस्पतिवार को पिकअप ने बाइक सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों परीक्षा देन जा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बघौचघाट क्षेत्र के भटही गांव निवासी प्रसून शुक्ला (28) और रतनपुरा निवासी तान्या (22) बाइक से परीक्षा देने जा रहे थे। बरारी गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बैतालपुर चौकी प्रभारी आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद