देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव का एक युवक कोचिंग शिक्षिका को फोन कर बुधवार की रात को गाली दी। शिक्षिका ने इस बात को पिता से बताई तो मनबढ़ युवक ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। सुबह पिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती बच्चों को कोचिंग पढ़ाती है।
आरोप है कि पास के गांव का एक युवक, शिक्षिका के मोबाइल पर बुधवार की रात को फोन किया। शिक्षिका ने फोन रिसीव किया तो उसे गाली देने लगा। जब उसने यह बात अपने पिता को बताई तो आरोपी ने पिता को भी नहीं बख्शा। शिक्षिका के पिता ने बृहस्पतिवार को थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अब तक की जांच में सामने आया है कि पढ़ने वाले बच्चों की आपस में मामूली कहासुनी हुई थी। उसी बात लेकर युवक ने गाली दी है। उसकी दादी ने बताया कि वह मंदबुद्धि है। उसको बुलाया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।