देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही दो सगी बहनों से एक युवक ने छेड़खानी की और मोबाइल लेकर फरार हो गया। लड़कियों की मां ने तहरीर दी है। मंगलवार की रात घर में सो रही सगी बहनों से एक युवक छेड़खानी करने लगा। लड़कियों के शोर करने पर उनकी मां पहुंची तो युवक उनका मोबाइल लेकर फरार हो गया। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद