फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मामा के घर से दूसरी बार किशोरी को भगा ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मामा के घर आई किशोरी को एक युवक दूसरी बार भगा ले गया। उसके घर पूछने पर युवक के घर वाले गाली व धमकी दे रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना बघौचघाट क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर थाना बघौचघाट में किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म व धमकी का केस दर्ज कराया है। महिला ने तहरीर में कहा है कि मेरी लड़की (15) वर्ष को पुलिस ने बरामद कर न्यायालय में बयान कराकर हमें दिया था। इस केस का अभियुक्त अनिल लड़की का पीछा कर रहा था। इस वजह से लड़की को उसके मामा के घर भेज दिया। वहीं से 12 जुलाई को 11 बजे रात्रि लड़की को अनिल अपनी मां कांति देवी व घर के बगल के राजेश, भीम, रमेश व सुनील के सहयोग से भगा ले गया है। सीओ दीपक शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें