फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिया के नीचे खींचकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 11 Feb 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की ओर जा रही एक किशोरी को एक युवक ने पुलिया के नीचे खींच लिया। आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता रोती-बिलखते घर पहुंची और आरोपी की करतूत अपने परिजनों को बताई। पुलिस ने देर शाम आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (कक्षा छह की छात्रा) शुक्रवार की देर शाम खेत की ओर जा रही थी। आरोप है कि पुलिया के पास बैठे गांव के ही एक युवक ने जबरन उसे रोक लिया। आरोपी उसका मुंह दबाकर पुलिया के नीचे ले गया और दुष्कर्म किया। उसके बाद वह उसे पुलिया के नीचे छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

किशोरी रोते-बिलखते घर पहुंची। उसने परिजनों को आरोपी की सारी करतूत बताई। परिजन किशोरी को लेकर आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचे। आरोप है कि दो-तीन लोगों ने जातिसूचक गाली देते हुए पीड़िता के परिजनों की पिटाई कर दी। पीड़िता ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

छानबीन के बाद देर रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट, एससीएसटी और मारपीट का केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार का कहना था कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में सीओ सदर संजय रेड्डी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें