फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर जा रही किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर दी धमकी

Sun, 16 Jun 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र की रहने वाली है किशोरी
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, कर रही पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव के कब्रिस्तान के पास एक 17 वर्षीय किशोरी को घेरकर दो मनचलो ने छेड़खानी की। वह कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर घर जा रही थी। छात्रा ने घर जाकर मां से आपबीती सुनाई। मां उलाहना देने पहुंची तो आरोपियों के परिजन मारने के लिए दौड़ा लिए। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 12वीं में पढ़ती है। इसके अलावा वह रोजाना कंप्यूटर क्लास करने कस्बे के एक कोचिंग सेंटर पर आती है। आरोप है कि गांव का एक युवक छात्रा को रास्ते में अकेला देखकर फब्तियां कसता है। हालांकि, किशोरी उसे नजरंदाज करती रहती थी कि अपने आप सुधर जाएगा। शुक्रवार शाम को वह कोचिंग सेंटर से घर जा रही थी। वह अभी गांव से पहले एक गांव के कब्रिस्तान तक पहुंची थी कि पिकअप से पीछे से पहुंचे गांव के दो युवकों ने किशोरी को रोककर अश्लीलता शुरू कर दी।
विज्ञापन

शोर मचाने पर वे धमकी देते हुए पिकअप में बैठकर भाग निकले। घटना के बाद घबराई किशोरी ने घर पहुंच मां से पूरी बात बताई। मां जब आरोपियों के घर उलाहना देने पहुंची तो सभी उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिए।
विज्ञापन

पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मनचले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है तो केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें