फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: केबल में फाॅल्ट होने से पांच घंटे ठप रहा एक्स-रे

Wed, 27 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
डिजिटल एक्स-रे सेंटर के वेटिंग एरिया में बैठकर इंतजार करते मरीज
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे सेंटर को जाने वाले केबल मेंे फाॅल्ट आने से बुधवार को सुबह से जांच ठप रही। इस दौरान मरीज और तीमारदार परेशान रहे। कुछ लोग शोर मचाए। सुरक्षा कर्मियों व टेक्नीशियनों ने समझा कर शांत कराया। लोग देर तक इंतजार किए। गड़बड़ी दूर कर करीब पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद कर्मचारियों और मरीजों ने राहत की सांस ली और जांच शुरू हुई। करीब 60-70 लोग निराश होकर बिना जांच कराए लौट गए। मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे जांच की सुविधा निशुल्क है। ओपीडी, वार्ड व इमरजेंसी के मरीजों को जरूरत महसूस होने पर एक्स-रे कराया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें