फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक्स-रे फिल्म खत्म, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में आए दिन फिल्म खत्म होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट फोन वालों को फोटो खींच कर रिपोर्ट मिल जा रही है। पर छोटे मोबाइल वालों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को पैंतीस मरीजों को बिना एक्स-रे कराए वापस होना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे कराने के बाद फिल्म नहीं मिल पा रही है। अभी पंद्रह दिन तक फिल्म नहीं थी। फिल्म आई भी तो दो दिन में खत्म हो गई। डिजिटल एक्स-रे कक्ष पर हर रोज ढाई सौ से अधिक मरीजों का एक्स-रे होता है। वहीं ओपीडी में प्रोटेबल मशीन से 75 से अधिक एक्स-रे होता है। एक से डेढ़ घंटे प्रतीक्षा करने के बाद मरीजों का एक्स-रे होता है। फिल्म न होने से फोटो खींच कर रिपोर्ट दी जा रही है। जिनका फोटो हिल जा रहा है। उन्हें दोबारा कराना पड़ रहा है। वहीं छोटे मोबाइल वालों को भटकना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि फिल्म मंगाने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें