फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दंगल में पहलवानों ने आजमाए दांव

Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
खरोह चौराहा पर आयोजित दंगल में दाव अाजमाते पहलवान ।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। रक्षाबंधन पर्व पर ग्राम सभा भटौली बुजुर्ग के खरोह चौराहे के पंचायत भवन पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने खूब दांव आजमाए। कुल 38 जोड़ हुई कुश्ती में 22 जोड़ में पहलवान विजयी रहे, जबकि 16 जोड़ बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रकाश निषाद ने फीता काटकर किया। गोरखपुर के छोटू पहलवान को नई बाजार के बैजनाथ पहलवान ने आसमान दिखाया। गोरखपुर रेलवे स्टेडियम के आयुष यादव एवं रामबाग के आदित्य यादव के बीच मुकाबला कांटे का रहा। सोहगौरा के राकेश शर्मा ने विरवां के सन्नी को पटकनी दी। सत्येद्र पहलवान गोरखपुर रेलवे स्टेडियम एवं विरवां के विकास के बीच रोमांचक मुकाबला बराबरी पर रहा। 2200 की इनामी कुश्ती इटौवा के आलोक एवं मठिया के श्रवण पहलवान के बीच हुआ। मुकाबला बराबर रहा। रिषभ इटौवा व निखिल सिघोरवा के बीच हुई कुश्ती ने दर्शकों को रोमांचित किया। मठिया के मनोज यादव ने कौड़ीराम के निखिल को पटकनी दी। राजधानी के नकुल को इटौवा के हिमांशु ने आसमान दिखाया। महिला वर्ग में देवरिया की गायत्री ने पडरौना की पुष्पा सिंह को पराजित किया। वाराणसी की सरिता मौर्य ने नवाबगंज के रिकी को आसमान दिखाया। गोंडा के शिवानी पांडेय ने और गोरखपुर के ज्योति के बीच मुकाबला कांटे का रहा। सभी प्रत्यय प्रतिभागियों को ग्राम प्रधान सोनालाल ने पुरस्कृत किया। निर्णायक हरेराम यादव व स्वामीनाथ निषाद रहे। संचालन विनोद मिश्र ने किया। इस दौरान बृजेश गुप्ता, कर्मवीर सिंह सोलंकी, मोनू राव, डाॅ. प्रभात चंद्र राय, श्रीकांत निषाद, थानाध्यक्ष राजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें