फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसआईआर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले कार्यकर्ता

Tue, 25 Nov 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर के सोहनपार स्थित एक स्कूल में भाजपा भाटपार रानी मंडल की एसआईआर के निमित्त बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चार नवंबर से शुरू हो गया है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ लगकर मतदाता सूची को सही करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसमें हम सभी को बढ़- चढ़कर लेने की जरूरत है। सुशील कुमार शाही ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से 12 प्रकार के दस्तावेज को मान्यता दिया गया है। इस दौरान आनंद पियूष उपाध्याय, डॉ. अरविंद सहाय, अश्वनी कुमार सिंह, सुरेश तिवारी, अमित शाही, जितेंद्र जायसवाल, हृदयानंद गुप्ता, संतोष पांडेय, मंटू पटेल, रितिक गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें