-पंजाब से कंबाइन मशीन पर काम करने आए थे चार श्रमिक
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। स्थानीय गांव के एक व्यक्ति की कंबाइन पर मजदूरी करने आए पंजाब के श्रमिकों ने कंबाइन मालिक के बैग से 80 हजार रुपये और उसकी सोने के चेन लेकर फरार हो गए। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
मईल गांव निवासी रामसुंदर कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि मैं कंबाइन मशीन चलाने के लिए 60 हजार एडवांस देकर पंजाब से चार मजदूर और ड्राइवर लेकर आया था। 30 अक्तूबर की रात लोगों के खेत में कंबाइन चल रहा था। मैं उस समय सोया था, तभी वह चारों मजदूर आकर मेरे बैग से 80 हजार रुपये और सोने का चेन लेकर फरार हो गए। जब मैं सो कर उठा तो बैग से रुपये व चेन गायब थी। बुधवार को पुलिस को चारों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस जांच कर रही है।