घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के डेमूसा गांव में काम करते समय छत से गिरने से बलुआ अफगान निवासी 40 वर्षीय विजय कुशवाहा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। संवाद