गौरी बाजार। लबकनी गांव में मकान की दूसरी मंजिल पर एल्युमिनियम का फाटक ले जाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे दो मजदूरों में से एक की सोमवार को मौत हो गई। दूसरे मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। लबकनी गांव में रविवार को बोलबम शर्मा के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान एल्युमिनियम का फाटक हाई टेेंशन तार से छू गया। इससे रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बलियवां गांव निवासी धनंजय (28) और देवकुआं टोला बेलही निवासी मनीष कुमार (28) झुलस गए। दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां मनीष की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायतमिलने पर कार्रवाई की जाएगी।