पांच निरीक्षकों सहित 15 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पांच निरीक्षकों और दस दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें कई चौकी इंचार्ज शामिल हैं।
पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक गिरीश चंद राय को अपराध शाखा, राहुल सिंह को पीआरओ, श्यामनंद राय को साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ, वीरसेन सिंह को प्रभारी 112, गोपाल पांडेय को प्रभारी सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है। रामपुर कारखाना थाना पर तैनात दरोगा रिजवान अली, सलेमपुर कोतवाली के दरोगा अमरनाथ सोनकर और हेतिमपुर चौकी प्रभारी अश्वनी प्रधान को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
रुद्रपुर कोतवाली के कस्बा चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी को रामपुर कारखाना, शहर के भुजौली चौकी इंचार्ज केशव मौर्या को रुद्रपुर कस्बा चौकी, गरूलपार चौकी प्रभारी सलोनी वर्मा को निर्भया बूथ, सेंटर चौकी प्रभारी प्रहलाद गोंड को हेतिमपुर चौकी, अंकित अवस्थी को गरूलपार, धर्मेंद्र सिंह को भुजौली चौकी प्रभारी, रामपुर कारखाना थाना में तैनात बलराम सिंह को सदर कोतवाली के सेंट्रल चौकी का प्रभारी बनाया गया है।