फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बदायूं जिले के लकड़ी कारोबारी की हादसे में मौत, सुल्तानपुर का एक घायल

Fri, 02 Jun 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर-देवरिया मार्ग पुरैना चौराहा पर हुआ हादसा, पुलिस ने घायलों को भिजवाया जिला चिकित्सालय
विज्ञापन

चलती बाइक में कार ने मारी टक्कर, चालक की मौत, दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर पुरैना गांव के पास शुक्रवार को कार की टक्कर से बाइक ऊपर उछल कर कार पर गिर गई, जिससे सवार बदायूं जिले के न्यू आदर्श नगर कॉलोनी संतोष सिंह तिराहा सिविल लाइंस निवासी मनीष कुमार 38 और सुलतानपुर जनपद नरसड़ गांव निवासी धर्मेद्र 35 घायल हो गए। जबकि कार सवार को भी चोट आई। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।
बदायूं जनपद के सिविल लाइंस निवासी मनीष यादव (38) अपने दोस्त सुल्तानपुर जनपद के नरसड़ गांव निवासी धर्मेंद्र (35) के साथ मिलकर क्षेत्र में लकड़ी का काम करता है। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के किसी गांव में लकड़ी के लिए गया था। लकड़ी की बात कर वह लौट रहा था। इसी बीच सलेमपुर-देवरिया फोरलेन पर पुरैना चौराहे पर तेज रफ्तार आ रही कार ने अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक मनीष व उस पर सवार धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार ममन निवासी सिवान भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मेंद्र व कार सवार मनन का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं वाहन चालक सुनील कुमार तथा कार व बाइक को पुलिस कोतवाली ले गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक व घायलों के परिजनों को दे दी है। देर शाम तक परिजनों के पहुंचने की सूचना मिल रही है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि चालक समेत कार व बाइक को कोतवाली लाया गया है। अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है, जबकि कार चालक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कार की टक्कर इतनी तेज थी की हवा में उछल गई बाइक
देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर हुए हादसे में कार की टक्कर इतनी तेज थी चलती बाइक करीब दस फीट ऊपर हवा में उछलकर कार पर गिर पड़ी। यह देख आस-पास के राहगीरों के होश उड़ गए। कुछ देर के लिए लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने बाइक चालक मनीष यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि उस पर सवार धर्मेंद्र के सिर, पैर व शरीर के अन्य हिस्से में काफी चोट आई है। वहीं कार सुनील कुमार को भी चोट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें