वन विभाग ने लकड़ी लदा ट्रक पकड़ा।
- फोटो : DEORIA
वन विभाग ने पकड़ा लकड़ी लदा ट्रक, डेढ़ लाख रुपये का लगाया जुर्माना, जांच शुरू
रुद्रपुर। लकड़ी लदे एक ट्रक को बुधवार को वन विभाग ने पकड़ लिया। वन विभाग डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाकर विभागीय कार्रवाई में जुटा है।
दोआबा के तिघरा मराछी बांध से बुधवार की सुबह एक ट्रक पर गुटेल की लकड़ी लाद कर कुछ लोग जा रहे थे। वन विभाग को चोरी से काट कर लकड़ी ले जाने की सूचना मिली। वन विभाग ने रुद्रपुर गोरखपुर मार्ग पर गहिला चौराहे के निकट लकड़ी लदे ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। उस पर एक व्यापारी भी था। व्यापारी लकड़ी के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा पाया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि चोरी से लकड़ी काट कर ले जाने के आरोप में तत्काल डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लकड़ी का तौल कराया जा रहा है। विभाग की कार्रवाई से लकड़ी काटने वाले गिरोह में हड़कंप मच गया। आरोपियों पर वन अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वन दारोगा अभिषेक राय, लल्लन चौरसिया, अभिषेक सिंह, प्रमोद कुमार, रामकेश आदि मौजूद रहे।