देवरिया की बेटी ने गोल्ड मेडल जीत कर देश का किया नाम
मईल(देवरिया)। देवरिया की बेटी ने स्विट्जरलैंड में जूनियर बैटमिंटन में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला गांव निवासी वसीर अहमद आईएफएस की बेटी अग्मया ने स्विस जूनियर बैटमिंटन 2021 का गोल्ड मैडल जीतकर जनपद के साथ साथ देश का नाम रोशन किया है। इनके पिता वसीर अहमद स्विट्जरलैंड में भारतीय दूतावास में सेक्रेटरी हैं। मां मृगांका आंचल लोक सभा सचिवालय दिल्ली में सेक्रेटरी हैं। गोल्ड मेडल जीतने पर ग्राम प्रधान अमित सिंह, प्रेम प्रकाश यादव, कन्हैया तिवारी, डॉ. जनार्दन कुशवाहा, सुरेश सिंह, किशोर प्रसाद, राधेश्याम सिंह, आजाद पहलवान, दिनेश पांडेय, अखिलेश पांडेय, संजय पांडेय आदि ने बधाई दी है।