फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सम्मान के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक

विज्ञापन
बरहज के गौरा वार्ड में मिशन श​क्ति के तहत महिलाओं को जागरुक करती पुलिस  संवाद
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित गौरा वार्ड में पुलिस की ओर से मिशन शक्ति के तहत कार्यशाला आयोजित किया गया। इसमें नारी शक्ति, सुरक्षा और सम्मान के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

गौरा चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में महिलाओं की जागरूक करने को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया। इसमें वार्ड की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महिला आरक्षी पूनम यादव ने 1090, 1076, 112, 108, 102, 181 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों के अलावा साइबर अपराध से बचने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर हर वक्त महिलाएं इन नंबरों से पुलिस का सहयोग ले सकती हैं। मौके पर वार्ड सदस्य सुशीला देवी, उमा देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें