फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जले ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 10 May 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र पर बहादुरपुर गांव से पहुंची महिलाएं और पुरुष वर्ग ने ट्रांसफार्मर के क
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

बहादुरपुर गांव में दस केवीए विद्युत ट्रांसफाॅर्मर से संचालित होता है 65 कनेक्शन

अधिक लोड पड़ने से आएदिन जलता रहता है ट्रांसफाॅर्मर, गांव में 15 दिनों से छाया है अंधेरा



संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में लगा दस केवीए का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर एक पखवाड़े से जला पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षमता से अधिक लोड पड़ने से आए दिन ट्रांसफार्मर जलता रहता है। नाराज गांव की महिलाओं और पुरुषों ने ग्राम प्रधान मंजू देवी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू परिसर में पहुंच हंगामा करते हुए प्रदर्शन कर क्षमता वृद्धि कराने की मांग की।

बहादुरपुर गांव में प्रधान मंजू देवी के घर के पास एक 10 केवीए का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर लगा है। इससे तकरीबन 60 से 65 कनेक्शन संचालित होता है। ग्रामीणों का कहना है कि कनेक्शन बढ़ता गया। मगर क्षमता वृद्धि नहीं कराई गई। नतीजा आए दिन ट्रांसफाॅर्मर जलता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि साल में 12 से 15 बार ट्रांसफाॅर्मर जल चुका है, फिर भी निगम के जिम्मेदारों ने क्षमता वृद्धि नहीं कराई। बीते 15 दिनों में कई बार ट्रांसफार्मर जलने से गांव में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन

प्रधान मंजू देवी का कहना है कि जब से ट्रांसफाॅर्मर जला है, गांव के लड़के उपकेंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन किसी दिन जेई नहीं मिलते हैं। इसी से नाराज गांव की प्रधान मंजू देवी, सोनमती देवी, शांति देवी, इशरावती देवी, इंदू देवी, शीला देवी, सोनिया देवी,बालकेशी देवी पियूष कुमार, संतोष कुमार अवनीश कुमार जगदीश चौहान और सत्येन्द्र चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों का जत्था बृहस्पतिवार को उपकेंद्र पर पहुंचा। यहां प्रधान के नेतृत्व में पहुंचीं महिलाओं ने कर्मचारियों से जेई को उपकेंद्र पर बुलाने की मांग की। जब जेई नहीं पहुंचे तो महिलाएं उग्र होकर प्रदर्शन शुरू कर दी।
उनकी मांग है कि तत्काल क्षमता वृद्धि कर जला ट्रांसफाॅर्मर बदला जाए और यहां जेई को रेग्युलर बैठाया जाए। ताकि उपभोक्ता उनसे मिल सकें। जेई के इंतजार में महिलाएं तकरीबन दो घंटे तक उपकेंद्र परिसर में बैठी रहीं। जेई के नहीं आने पर शुक्रवार को फिर उपकेंद्र पर पहुंचने की हिदायत देते हुए सभी महिलाएं लौट गई।
विज्ञापन

जेई उमेश चंद ने बताया कि जले ट्रांसफाॅर्मर को बदलने के लिए देवरिया स्टोर पर गया था। इसीलिए उपकेंद्र पर नहीं पहुंच पाया।

कोट....

जला ट्रांसफाॅर्मर तत्काल बदल दिया जाएगा। जेई स्टोर पर ट्रांसफाॅर्मर के लिए ही गए थे। रही बात क्षमता वृद्धि की तो उसके लिए एक्स्ट्रा बिजनेस प्लान में बहादुरपुर गांव को डाल दिया गया है। जैसे ही स्वीकृति होगी तत्काल वहां अधिक क्षमता का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया जाएगा।

-राम हरी, अधिशासी अभियंता, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें