सलेमपुर। भटनी थाना क्षेत्र के खुटहा गांव में शराब पीने को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इसमें आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जाते समय महिला के आभूषण लूट लिए। शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने चार आरोपियों पर लूट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
भटनी के खुटहा गांव निवासी हरिंद्र यादव और धर्मेंद्र भाई हैं। दोनों अपने परिवार के साथ गांव में अलग रहते हैं। आरोप है कि मंगलवार को हरिंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और छोटे भाई के घर में घुसकर उसकी पत्नी को गाली देने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। तभी आरोपी की पत्नी और बच्चों ने पीड़िता की पिटाई कर दी। आरोपियों ने जाते समय महिला का मंगल सूत्र व अन्य आभूषण लूट लिया। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।