फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ा, एक महिला समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। घर में बैठी एक महिला और उसकी बेटी का बगल के कुछ लोगों ने पिटाई कर हाथ तोड़ दिया। गांव के लोगों ने घायल मां- बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के कोड़रा ठाकुर के राम कैलाश की बेटी सिंधु ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मैं व मेरी मां दुर्गावती देवी (47) वर्ष 10 फरवरी की शाम करीब छह बजे अपने घर पर बैठे थे। इसी बीच घर की बगल की एक महिला अपने भाई व बेटा के साथ लाठी डंडा व फावड़ा से हमला कर दिया। जिससे मेरी मां दुर्गावती देवी का बाया हाथ टूट गया और सर फट गया। जब मैं बीच बचाव करने गई तो उपरोक्त तीनों ने मेरी भी पिटाई कर दी। गांव के लोगों ने हम दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गांव के रीता देवी पत्नी रामनारायन यादव, शिवम कुमार पुत्र राम नारायन यादव व भटनी थाना क्षेत्र के रजवल गांव के गुड्डू यादव पुत्र सिंहासन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें