संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। सुरौली थाने के कतरारी टोला छेरिहा निवासी एक महिला की तबीयत अचानक शुक्रवार की देर शाम बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छेरिहा गांव निवासी विद्याशंकर विश्वकर्मा की पत्नी पुष्पा विश्वकर्मा (26) की तबीयत अचानक से शुक्रवार की देर शाम बिगड़ गई। यह देख परिजन उसे लेकर सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। इसी बीच उसके मायके वाले पहुंच कर हत्या का आरोप लगाते हुए हो-हल्ला मचाने लगे। मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। इसके बाद पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार की सुबह भेज दिया। इसके बाद जांच पड़ताल में जुट गई। परिजनों का कहना था कि पुष्पा की तबीयत शुक्रवार की देर शाम बिगड़ गई। हालत खराब देख परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मायके वालों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होगा।