फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मायके आई महिला संदिग्ध परिस्थिति में घर से गायब, श्रावस्ती से लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बरहज के एक गांव में मायके आई महिला करीब एक सप्ताह पहले घर से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई थी। तलाश के बाद परिजनों ने थाने शिकायत की। वहीं श्रावस्ती जिले की पुलिस ने महिला को पकड़कर थाने पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे साथ लेकर थाने आई। फिर परिजनों को सुपुर्द कर दिय।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार महिला की शादी दो वर्ष पूर्व सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी क्षेत्र में हुई थी। छह माह पूर्व पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिससे वह मायके चली आई है। महिला के नेपाल जाने की भी बात कही जा रही है। श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध जान पुलिस उसे थाने लाई। चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि महिला को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें