फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साई वाराणसी, गाेरखपुर और चंदौली की पहलवानों ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Tue, 12 Mar 2024 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय ओपेन महिला कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही ओपेन महिला कुश्ती स्टेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी प्रदेश की विभिन्न जगहों से आईं महिला पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से खेलप्रेमियों को रोमांचित कर दिया।
साई छात्रावास वाराणसी, गाेरखपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और चंदौली की पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से आयोजित ओपेन प्रदेश स्तरीय आमंत्रण महिला कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें 50 किलो वर्ग में साई वाराणसी सेंटर की नंदनी कुमारी व माला यादव, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की प्रियांशी व गोरखपुर की वैष्णवी ने विपक्षी पहलवान को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन

53 किलो भार वर्ग में साई वाराणसी की आंचल, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की जाह्नवी राठी, कानपुर की मोनिका यादव व अयोध्या छात्रावास की आंचल यादव सेमीफाइनल में पहुंचीं।
55 किलो भार वर्ग में साई वाराणसी की रागिनी, गोरखपुर की अंशु यादव, चंदौली की वंदना चौहान, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की कामिनी, 57 किलो भार वर्ग में चंदौली की अंशिका यादव, कानुपर की रचना मौर्या, साई वाराणसी की प्रीति कुमारी, गोरखपुर की आयुषी राव अंतिम चार में पहुंचने में कामयाब रहीं।
59 किलो वर्ग में कानपुर की आकांक्षा जोशी, अयोध्या छात्रावास की सुमन, साई वाराणसी की एशानी राव, गोरखपुर की पायल सेमीफाइनल में पहुंची।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं उ.प्र. कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय और अंतराष्ट्रीय पहलवान जनार्दन सिंह यादव ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर खेल आरंभ कराया।
विज्ञापन

निर्णायकों में गोरख यादव संयुक्त सचिव वाराणसी कुश्ती संघ, रमाकांत, अशोक सोनकर, अमरनाथ यादव, रामानंद यादव, गोविंद यादव, कुलविंदर सिंह, विवेक मलिक, संगीता सिंह, अंजुम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें