गौरी बाजार। क्षेत्र के मोहन मठगांव में शुक्रवार की सुबह घर की सफाई करते समय रामू की पत्नी इंद्रावती देवी (50) के पैर में सांप ने डंस लिया। झाड़ -फूंक के बाद परिवार वाले महिला को सीएचसी गौरीबाजार ले गए। गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। संवाद