फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला गंभीर- देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sun, 22 Feb 2026 12:29 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को इलाज के लिए देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
घायल महिला व स्कूटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लोगों के अनुसार स्कूटी सवार महिला देवरिया की तरफ से आ रही थी। जैसे ही वह पिपरपाती गांव के सामने पहुंचीं, अचानक बीच सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को इलाज के लिए देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें