सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि दो दिन पूर्व घर में अकेली सो रही थी। इसी बीच युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। कोतवाली महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।