फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पारिवारिक कलह से परेशान महिला भागलपुर पुल से नदी में कूदी, घर फोन कर कहा- कूदने जा रही हूं

Sun, 30 Jul 2023 12:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

देवरिया में एक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पर्स और मोबाइल मिला है। महिला ने नदी में कूदने से पहले परिवार को फोन करके खुदकुशी की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने भागलपुर पुल से उफनाई सरयू नदी में छलांग लगा दी। राहगीर यह देख बचाने को दौड़े, लेकिन तब तक वह नदी में कूद चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छान बीन शुरू की।
विज्ञापन


सलेमपुर क़स्बे के हरैया लाला वार्ड निवासी  गुड्डी देवी रविवार की सुबह घर से मंदिर जाने की बात कही और टेंपो से भागलपुर पुल पर चली आई। इसके बाद घर फोन किया कि नदी में कूदने जा रही हूं। अपना पर्स, जिसमें आधारकार्ड,मोबाईल था।पुल के रेलिंग के पास रखकर उफनाई सरयू नदी में छलांग लगा दी।

पुल से आ जा रहे राहगीरों ने बचाना चाहा लेकिन वह नदी में कूद गई। राहगीरों ने इसकी सूचना भागलपुर चौकी पर दी। पुलिस ने पुल पर रखा बैग कब्जे में लेकर आधार कार्ड और मोबाइल के आधार पर सूचना परिजनों को दी। परिजन भागलपुर के लिए चल दिए थे। पुलिस छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें