फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Mon, 24 Apr 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम नारायणपुर दुबे की एक महिला एक दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल हो गई थी। महिला की इलाज के दौरान सोमवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

ग्राम नारायणपुर दुबे निवासी लालमन प्रसाद की पत्नी लीलावती देवी (45) रविवार को किसी कार्यवश पास के गांव बांगरवारी गई थीं। घर वापस आते समय भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग पर खामपार थाना के राजधानी मोड़ के समीप पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना देने के बाद उन्हें सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल भेज दिया। वहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि महिला की मौत होने की सूचना है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें