बरहज। बेलडॉड़ चौराहा स्थित रामजानकी मार्ग पर रविवार को कार और बाइक की टक्कर हो गई। हरनहीं गांव निवासी रीता देवी (35) पत्नी पवन यादव घायल हो गईं। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के हरनहीं गांव की रीता देवीपति पवन यादव के साथ बाइक से बरहज जा रही थीं। बेलडॉड़ चौराहे पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। रीता देवी घायल हो गईं।