रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव के नरसिंह कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि तीन अगस्त को बेटी जाह्नवी दरवाजे पर खेल रही थी। गांव के एक व्यक्ति उसे मारने के लिए दौड़े। बचाने के लिए जब पत्नी गुड़िया पहुंची तो उसके लड़के व अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर 112 नंबर पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस के जाने के बा आरोपियों ने फिर दोबारा मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। मामले विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद