संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। ननद के घर जा रही एक महिला की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरकुलवा कस्बे के रहने वाले सत्यप्रकाश मद्धेशिया उर्फ मुन्ना अपनी पत्नी सुनीता (30) के साथ बाइक से अपनी बहन के घर पिपराइच जा रहे थे, एनएच 28 पर सोनबरसा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे सुनीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सत्य प्रकाश को हल्की चोट आई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रोते- बिलखते परिजन शव को लेकर घर आए तथा दाह संस्कार कर दिया। मृतका की 3 पुत्रियों का रो-रो का बुरा हाल है।