फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वृद्धा पेंशन की जानकारी लेने जा रही महिला की वाहन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर-देवरिया मार्ग के पुरैना चौराहा पर सड़क पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। वृद्धा पेंशन की जानकारी लेने बैंक जा रही एक बुजुर्ग महिला की शुक्रवार सुबह वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन घटनास्थल से महिला का शव लेकर घर चले गए और दाह संस्कार कर दिए।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरैनी पतलापुर गांव निवासी रुखा देवी (75) पत्नी शारदा ठाकुर शुक्रवार सुबह पुरैना स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में वृद्धा पेंशन की जानकारी लेने जा रही थी। अभी वह सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पार कर रही थी। इसी बीच वाहन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए शव का दाह संस्कार कर दिए। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना किसी ने पुलिस को नहीं दी थी। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें