फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फंद से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 19 Apr 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। थाना क्षेत्र मुंडेरा गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मायके वालों की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई।
पुलिस को दी गई तहरीर में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुुडी के बानार हाट निवासी भुपाल छेत्री पुत्र कालू छेत्री ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सोनू छेत्री की शादी काफी धूमधाम से की थी। उसकी शादी भलुअनी के मुंडेरा के आशीष सिंह पुत्र अशोक सिंह से उचित दान दहेज देकर की थी। शादी के कुछ दिन बाद से उसके ससुराली दहेज में और रकम की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। इसकी सूचना कई बार उसने हमलोगों को दी। दहेज की मांग को लेकर सोनू के ससुरालियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। भलुअनी इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें