फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गंडक नदी में डूबने से महिला की मौत

Tue, 11 Jun 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनवा पुल के पास गंडक नदी में डूबने से एक महिला की सोमवार की दोपहर में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के पोखरभिण्डा निवासी फूला देवी (50) पत्नी स्व. विक्रम यादव सोमवार की सुबह बिहार के हाजीपुर में अपने मायके जाने के लिए निकली थीं। वह पटनवापुल के समीप पहुंची थीं कि संदिग्ध परिस्थितियों में वह गंडक नदी में डूब गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें नदी में से निकाला और इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। फूला देवी के दो बेटे प्रदीप व संदीप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें