फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट से महिला की मौत, परिजनों का रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
प्रेमशीला की फाइल फोटो
विज्ञापन
- महुआडीह थानाक्षेत्र के पड़ौली गंव की है घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव में शुक्रवार की देर रात एक महिला को करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घर के लोगों ने उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही घर में चीख- पुकार मच गई।

महुआडीह थानाक्षेत्र के पड़ौली गांव की प्रेमशीला देवी (45) को शुक्रवार की देर रात करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर पिपरा दौलाकदम सीएचसी पहुंचे। वहां गंभीर हालत देख डाॅक्टरों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रेमशिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमशिला गांव के प्राथमिक विद्यालय पर रसोइया थीं। उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी मौत की जानकारी होते ही घर में चीख- पुकार मच गई। मां की इस तरह हुई मौत से बड़े पुत्र राजकुमार (21), नीलेश (16), पुत्री संजना (14) का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। शनिवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि उन्हें महिला के करंट की चपेट में आने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें