फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चाय की दुकान पर सर्पदंश से महिला की मौत

Sun, 19 Oct 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर के पक्का पुल स्थित चाय की दुकान पर शनिवार को काम कर रही महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वैद्य मिश्रौली गांव निवासी सोखा साहनी पुल पर चाय की दुकान चलाते हैं। शनिवार की सुबह दुकान पर काम करते समय उनकी पत्नी सोनाली देवी (55) को सांप ने डस लिया। कुछ ही देर बाद सोनाली की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति सोखा साहनी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि सर्पदंश से महिला की मौत की जानकारी मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें