संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के हरैया बसंतपुर गांव में रविवार सुबह बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
थानाक्षेत्र के हरैया बसंतपुर गांव की सुभावती देवी (70) पत्नी ध्रुप सिंह रविवार सुबह घर पर अकेली थीं। बोर्ड में वह प्लग लगा रही थीं। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गईं। कुछ देर बाद जानकारी होने पर परिजनों के शोर मचाने पर मौके पर जुटे लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के ज्यादातर सदस्य मुंबई में रहते हैं। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।