फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 19 May 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। ग्राम जिरासो में रविवार की दोपहर में एक महिला अपने घर की लिपाई-पोताई कर रही थी। इस बीच वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे तत्काल भाटपार रानी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम जिरासो निवासी रविंद्र पासवान उर्फ रवि की पत्नी सुगंधी देवी (50) दोपहर में घर के अंदर सफाई कर रही थी। वह नंगे पांव मिट्टी व गोबर से लिपाई पुताई कर रही थी। घर में लगे पंखे का तार टूट कर लोहे के बाक्स पर गिरा हुआ था। घर में लिपाई-पोताई के दौरान बाॅक्स पर गिरे हुए तार को देख नहीं पाई। बाॅक्स में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी बीच उनका हाथ अचानक बाॅक्स पर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें