फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

बरियारपुर। थाना क्षेत्र के महुआपाटन-कुशहरी मार्ग पर रविवार की शाम कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआपाटन निवासी कमली देवी (47) पत्नी स्वर्गीय जनार्दन पटेल कुशहरी मार्ग पर घर बनाकर रहती थीं। रविवार की शाम टहल रही थीं। इसी दौरान कार की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे नमी पटेल का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें