फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित डीसीएम ने बेटी को स्कूल से छोड़कर लौट रही महिला को रौंदा, मौत

Mon, 13 May 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार..........
विज्ञापन

सलेमपुर की तरफ से देवरिया जा रहा था डीसीएम, गड्ढे में जा गिरा
अपनी बेटी को स्कूल से छोड़कर महिला लौट रही थी घर
सोंदा के निकट भगवती नगर में रह रही थी महिला
लार थाना क्षेत्र के मठ अमौना निवासी प्रमोद गौड़ की है पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के सनबीम स्कूल सोंदा के निकट सोमवार को अनियंत्रित डीसीएम की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक नशे में धुत था। सड़क की पटरी पकड़कर अपनी बेटी को छोड़कर विद्यालय से घर से लौट रही महिला को रौंदते हुए डीसीएम सड़क के किनारे जा उतरा। सूचना पर पहुंचे सीओ संजय कुमार रेड्डी व कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद महिला के बेटे और बेटी का रोकर बुरा हाल था।
लार थाना क्षेत्र के मठ अमौना निवासी प्रमोद गौड़ कोतवाली क्षेत्र के सोंदा स्थित भगवतीनगर में मकान बनवाकर पत्नी किरन देवी के साथ करीब दो वर्षों से निवास करते थे। प्रमोद गौड़ वर्तमान में आर्मी में फिरोजपुर में तैनात हैं। उनकी पत्नी किरन देवी अपने एक बेटा प्रीतम (18) और बेटी शीतल कुमारी (15) के साथ सोंदा स्थित भगवती नगर मोहल्ले में निजी मकान में रहती थीं। शीतल कुमारी एक निजी विद्यालय में दसवीं की छात्रा थी, जिसका सोमवार को रिजल्ट निकला था। सोमवार की दोपहर 2 बजे बेटी को विद्यालय में पहुंचा कर अपने आवास पर लौट रही थीं। उसी समय सलेमपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित मिनी ट्रक की चपेट में आ गईं। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से आनन-फानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इधर, बेटा प्रीतम कक्षा आठवीं और बेटी शीतल दसवीं की छात्रा है। मां की मौत बाद दोनों का रोकर बुरा हाल था। उनके करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया था। मेडिकल कॉलेज में शुभचिंतकों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। किरन अपनी बेटी शीतल को आईएएस बनाना चाहती थीं। उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई। काल बनकर पीछे से आए डीसीएम ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर सीओ संजय कुमार रेड्डी व शहर कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। महिला किरन की मौत के बाद परिजनों का रो-रो का बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें