फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Thu, 08 Feb 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मंगराइच गांव का मामला, मची चीख-पुकार
विज्ञापन

सीओ बोले-पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मंगराइच गांव में मंगलवार की शाम को 35 वर्षीय जिस महिला की मौत हुई थी, उसके मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
महिला के पेट में अचानक दर्द होने पर आनन-फानन सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर इलाज के बाद महिला ने दम तोड़ दिया था। महिला की मौत के बाद मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर पुलिस को बुला लिया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के मंगराइच गांव में तकरीबन दो माह पहले अमरजीत के परिवार और उसके बड़े भाई फेंकू के परिवार से पानी फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने अमरजीत की पत्नी रीना देवी (35) के पेट में पैर से प्रहार कर दिया था। इससे वह चोटिल हो गई थी।
विज्ञापन

रीना देवी के पेट का पहले से ही दो बार ऑपरेशन हो चुका था। मारपीट में चोटिल होने के बाद उनका इधर-उधर प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज चल रहा था। मंगलवार शाम को अचानक पेट में दर्द होने पर उन्हें नजदीक के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रात में मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, पुलिस तबीयत खराब होने के चलते मौत होने की बात कह रही है।
सलेमपुर के सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें