फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अलाव से झुलसी महिला, हालत गंभीर

Fri, 26 Dec 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र ग्राम मठिया तिवारी में ठंड से बचने की जुगत में पुआल जलाकर आग सेंक रही महिला झुलस गई। उसे बचाने के दौरान पति का हाथ भी झुलस गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी गौरी बाजार लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मठिया तिवारी के हवेली टोला निवासी सोनमती देवी (47) रात में ठंड लगने पर अलाव जलाया था। इसी बीच उनका कपड़ा जलने लगा। वह कुछ समझ पाती कि शरीर का आधा हिस्सा झुलस गया। महिला के शोर मचाने पर मदद के लिए पहुंचे पति अच्छेलाल का भी हाथ झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें