फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मोहन पट्टी गांव में एक व्यक्ति अपना खेत देखने गया था। इसी बीच पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के मोहनपट्टी नौतन हथियागढ़ के रहने वाले डिंपल यादव पुत्र राम प्रीत यादव ने तहरीर दी है। बताया है कि उसके पिता अपने खेत की निगरानी करने गए थे। इसी बीच उसके चाचा सहित अन्य कुछ लोगों ने खेत में घेर लिया और कुदाल से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में आरोपी गुलाब यादव, धीरज यादव, नीरज यादव व शकुंतला देवी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें