रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में रविवार को विवादित भूमि पर जबरन बोरिंग कराने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। पीड़िता पिंकी देवी पत्नी अखिलेश सिंह ने तहरीर बताया कि है कि गांव के ही कुछ लोगों ने बोरिंग रोकने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। संवाद