देवरिया। बनकटा के एकडंगा पंडित निवासी कमलावती ने कुछ युवकों को शराब पीने से मना किया। इस पर नाराज होकर युवकों ने उसकी पिटाई की। महिला ने थाने में तहरीर दी। जिसमें कार्रवाई की मांग की है। कमतलावती का आरोप है कि हमारे घोठा पर गांव के ही कुछ लड़के बैठकर शराब पी रहे थे। मना करने पर इन्हीं लोगों ने पानी का मोटर चुरा लिया है। इसकी शिकायत करने पर मारपीट की। प्रभारी थानाध्यक्ष शशिनाथ गोस्वामी ने बताया कि जांचकर कार्रवाई होगी।